फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   More than 250 sisters of Durga Vahini displayed their bravery by wielding swords in Balrampur Ramnujganj

Balrampur Ramnujganj: दुर्गा वाहिनी की ढाई सौ से अधिक बहनों ने तलवार चलाकर किया शौर्य का प्रदर्शन

Sun, 16 Jun 2024 06:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि दुर्गा को शक्ति के रूप में जाना जाता है। दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और महिलाओं को शारीरिक मानसिक रूप से प्रबल बनाना है।

विज्ञापन
More than 250 sisters of Durga Vahini displayed their bravery by wielding swords in Balrampur Ramnujganj
तलवार चलाकर किया शौर्य का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज दुर्गा वाहिनी का प्रांत शौर्य प्रशिक्षण एवं घोष वर्ग का आठ दिवसीय आयोजन का समापन शनिवार देर शाम विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री नंददास डहरिया, प्रांत दुर्गा वाहिनी शक्ति साधना प्रमुख भारती सिंह ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा, बजरंग दल के जिला संयोजक जस्सू केसरी, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका  रश्मि के उपस्थिति में हुआ।  वर्ग में सम्मिलित ढाई सौ से अधिक बालिकाओं एवं युवतियों के द्वारा शौर्य का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं अतिथियों के द्वारा दुर्गा वाहिनी के कार्य एवं इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन

 

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि दुर्गा को शक्ति के रूप में जाना जाता है। दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए महिलाओं को प्रेरित करना और महिलाओं को शारीरिक मानसिक रूप से प्रबल बनाना है। यह संगठन सेवा सुरक्षा और संस्कार को अपना आदर्श मानकर समाज के पुनर्जागरण लाकर राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले से ढाई सौ से अधिक बालिका एवं युवतियों ने वर्ग में सम्मिलित हुई जिला मुख्यालय में पहली बार दुर्गा वाहनी की बहनों का वर्ग आयोजित किया गया जिसे लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारी की जा रही थी। आयोजन को लेकर बहनों में काफी उत्साह रहा दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में बहने सम्मिलित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा वाहिनी की बहनों ने किया शौर्य का प्रदर्शन
दुर्गा वाहिनी के प्रांत शौर्य प्रशिक्षण एवं घोष वर्ग के आठ दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन दुर्गा वाहिनी के बहनों के द्वारा शौर्य का प्रदर्शन किया गया जिसमें दंड चलाना तलवार चलाना घोष का प्रदर्शन किया वही अपनी बौद्धिक  का भी प्रदर्शन  प्रदर्शन किया। जिसकी खूब सराहना हुई जिला मुख्यालय में पहली बार दुर्गा वाहिनी ऐसा आयोजन हुआ।


पथ संचलन का पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
जिला मुख्यालय में दुर्गा वाहिनी के बहनों का अस्त्र-शस्त्र, बाजे गाजे एवं भगवा ध्वज के साथ सैकड़ो दुर्गा वाहिनी के बहनों का पथ संचलन नगर के प्रमुख चौक चौराहे से होकर गुजरा इस दौरान पुष्प वर्षा से नगर वासियों के द्वारा पथ संचलन का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed