फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon will be kind again in the beginning of September, heavy rains expected in three divisions

CG Weather News: सितंबर की शुरुआत में फिर मेहरबान होगा मानसून, तीन संभागों में झमाझम बारिश के आसार

Tue, 02 Sep 2025 09:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Sep 2025 09:21 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अगस्त में कम बरसने वाले बादल अब सितंबर की दस्तक के साथ सक्रिय हो रहे हैं। सोमवार को रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादलों ने जमकर गरजते हुए पूरे घंटेभर मूसलधार बारिश बरसाई।

विज्ञापन
Monsoon will be kind again in the beginning of September, heavy rains expected in three divisions
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अगस्त में कम बरसने वाले बादल अब सितंबर की दस्तक के साथ सक्रिय हो रहे हैं। सोमवार को रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बादलों ने जमकर गरजते हुए पूरे घंटेभर मूसलधार बारिश बरसाई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश देखने को मिलेगी। कई जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। सोमवार सुबह तक धूप और उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक छाए बादल झमाझम बरस पड़े।

अगस्त महीने में रायपुर जिले में केवल 178 मिमी वर्षा हुई, जो औसत से 156 मिमी कम रही। पूरे प्रदेश में अगस्त का औसत 279 मिमी दर्ज किया गया। सीजन की कुल वर्षा अब तक 908 मिमी हुई, जो सामान्य से केवल 4 मिमी कम है। रायपुर में बारिश का आंकड़ा 750 मिमी के सामान्य औसत से करीब 10% कम दर्ज हुआ।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर एक चक्रीय परिसंचरण प्रणाली सक्रिय है। इसके असर से खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम का मुख्य असर मध्य छत्तीसगढ़ में रहेगा। 2 से 4 सितंबर के बीच रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में विशेषकर बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed