फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon will be active again in Chhattisgarh, chances of rain and lightning for next 5 days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 5 दिनों तक बारिश-बिजली के आसार

Sun, 10 Aug 2025 09:15 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 Aug 2025 09:15 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon will be active again in Chhattisgarh, chances of rain and lightning for next 5 days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की संभावना जताई है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बिजली चमकने और मध्यम बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी वर्षा हुई।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में प्रमुख वर्षा सोनहत 7 सेमी, लोरमी 5 सेमी, पेंड्रा 4 सेमी, बैकुंठपुर 3 सेमी, पिपरिया 3 सेमी, राजनांदगांव 3 सेमी समेत अन्य स्थानों पर 1 से 3 सेमी तक बारिश हुई।
विज्ञापन


आज का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनोप्टिक स्थिति
मानसून की द्रोणिका भटिंडा से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार-झारखंड के ऊपर अलग-अलग ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जो प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं।

रायपुर में मौसम
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 25°C से 33°C के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed