{"_id":"688aede74c6a71896b01be88","slug":"monsoon-weakening-in-chhattisgarh-rainfall-likely-to-decrease-from-july-31-imd-issues-warning-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ता मानसून: 31 जुलाई से वर्षा में कमी के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ता मानसून: 31 जुलाई से वर्षा में कमी के आसार, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Thu, 31 Jul 2025 09:45 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 31 Jul 2025 09:45 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से राज्य में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से राज्य में वर्षा की तीव्रता और वितरण में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मानसून की स्थिति में बदलाव
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अब राजस्थान से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा, एक अन्य द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है, जो बारिश की गतिविधियों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
1 अगस्त को बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 1 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही एक-दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी है। नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
31 जुलाई को रायपुर शहर में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिनभर में एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।