फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon speed will slow down in Chhattisgarh: Rainfall may decrease after July 31

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार होगी धीमी: 31 जुलाई के बाद बारिश में आ सकती है कमी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Wed, 30 Jul 2025 09:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 30 Jul 2025 09:38 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द ही लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Monsoon speed will slow down in Chhattisgarh: Rainfall may decrease after July 31
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़वासियों को जल्द ही लगातार हो रही बारिश से कुछ राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई के बाद प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई है। इससे पहले बुधवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। अंबिकापुर में सर्वाधिक तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेली, दुर्गकोंदल, दंतेवाड़ा, नगरी, जगदलपुर, पथरिया, मंदिरहसौद, सूरजपुर और कांकेर जैसे इलाकों में अच्छी वर्षा हुई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर का मौसम
रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

सिनोप्टिक सिस्टम का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) उत्तर-पूर्वी अरब सागर से होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक फैली हुई है, जो गुजरात, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और गंगेटिक पश्चिम बंगाल से गुजर रही है। यह प्रणाली समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, जिससे बादल बनने और वर्षा की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश का दौर अभी कुछ दिन और जारी रहेगा, लेकिन 31 जुलाई के बाद इससे राहत मिलने की उम्मीद है। नागरिकों को बारिश के दौरान सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed