फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reactivates in Chhattisgarh, heavy rain and thunderstorm alert issued in these districts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Wed, 17 Sep 2025 10:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Sep 2025 10:21 AM IST
सार

CG Weather Update: पूर्वी झारखंड में करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जबकि पूर्वी विदर्भ में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला दूसरा सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बरसात होती रहेगी।

विज्ञापन
Monsoon reactivates in Chhattisgarh, heavy rain and thunderstorm alert issued in these districts
Monsoon reactivates in Chhattisgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सितंबर के दूसरे पखवाड़े में भी मानसून की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश ने तेज रूप दिखाया। इस बीच, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


दो सिस्टम से बढ़ा असर
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पूर्वी झारखंड में करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी चक्रवात सक्रिय है, जबकि पूर्वी विदर्भ में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला दूसरा सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बरसात होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में सतर्क रहने की अपील
महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, जीपीएम, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।


राजधानी रायपुर का हाल
राजधानी में बुधवार को दिनभर आसमान बदली से घिरा रहेगा। बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed