फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reaches Ambikapur, heavy to very heavy rains expected in northern parts in Chhattisgarh

CG Weather: अंबिकापुर पहुंचा मानसून, उत्तरी भागों में भारी से अति भारी बारिश के आसार, जानें अन्य जिलों का हाल

Wed, 18 Jun 2025 09:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Jun 2025 09:18 AM IST
सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। कुछ दिन पहले मानसून बस्तर में अटका हुआ था, लेकिन अब जोर पकड़ लिया है। लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मानसून दुर्ग से अंबिकापुर पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Monsoon reaches Ambikapur, heavy to very heavy rains expected in northern parts in Chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। कुछ दिन पहले मानसून बस्तर में अटका हुआ था, लेकिन अब जोर पकड़ लिया है। लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में मानसून दुर्ग से अंबिकापुर पहुंच चुका है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ और भागों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा डीसा, इंदौर, पंचमढ़ी, मंडला, अंबिकापुर, हजारीबाग और सुपौल से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही माध्यम से तीव्र वज्रपात और बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ के शेष भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। दक्षिण पश्चिम बांग्लादेश और उसे सेट पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाइयों के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान और आसपास के इलाकों में और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हवाएं चल रही है। प्रदेश में अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी अति भारी बारिश और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

18 जून को राजधानी रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।


पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर माध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 37. 4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed