फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon reached Durg from Bastar, heavy rain expected in many districts including capital in chhattisgarh

CG Weather: बस्तर से दुर्ग पहुंचा मानसून, राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जानें IMD का अलर्ट

Tue, 17 Jun 2025 09:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Jun 2025 09:39 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon reached Durg from Bastar, heavy rain expected in many districts including capital in chhattisgarh
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भाग, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ और भाग, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, ओडिशा,  उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और भाग में पहुंच गया है। इसके वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ जगहों पर तेज अंधड़ और वज्रपात के आसार हैं। राजधानी रायपुर आज आसमान में बादल सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed