फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon rainfall in Kabirdham has so far been recorded at 472.9 mm

Rain In Kabirdham: कबीरधाम में बारिश का दौर जारी, इस मानसून अब तक 472.9 मिमी बारिश हो चुकी दर्ज; देखें आंकड़े

Thu, 01 Aug 2024 03:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 03:06 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में गुरुवार को 24.9 मिमी तक बारिश हो हुई। इस मानसून एक जून से एक अगस्त के बीच अब तक 472.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
 

विज्ञापन
Monsoon rainfall in Kabirdham has so far been recorded at 472.9 mm
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में गुरुवार को 24.9 मिमी तक बारिश हो हुई। इस मानसून एक जून से एक अगस्त के बीच अब तक 472.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में हो रही बारिश का प्रभाव स्कूलों में दिखाई दे रहा है। जिले के ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्कूल में बारिश का पानी भर गया है। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम नरौली के पूर्व व प्राथमिक स्कूल में घुटनों तक पानी भर गया है, ऐसे में यहां गुरुवार को पढ़ाई नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


इस स्कूल में 200 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं। यहां के स्कूल तक आने-जाने के लिए सड़क का आभाव है। गली में कीचड़ भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। वर्तमान में स्कूल परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा जिले के अन्य क्षेत्र में बारिश का असर दिखाई दिया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर जिले में शासकीय स्कूलों का विशेष प्राथमिकता के साथ मरम्मत व जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। इसके लिए 42 करोड़ 19 लाख 88 हजार रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वर्तमान शिक्षा सत्र में 653 स्कूल में मरम्मत व जीर्णोद्धार किया गया है। वहीं, 203 स्कूल ऐसे हैं, जहां बारिश के दिनों में अभी भी कार्य प्रगतिरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बारिश संबंधित आंकड़े 
तहसील का नाम  गुरुवार को बारिश    एक जून से एक अगस्त तक बा
कवर्धा         12.5 619.1
पंडरिया 9.3 272.5
बोड़ला 18.2  476.6
सहसपुर लोहारा 13.2  526.2
रेगाखारकला   36  560
कुंडा   10.5 268.2
पिपरिया 18.7 587.5
औसत   24.9 472.9

 

नोट – आंकड़े राजस्व विभाग के ऑनलाइन वर्षां पोर्टल अनुसार (मिमी में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed