फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon active in Chhattisgarh, now heavy rain continues, weather department alert in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अब भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

Thu, 21 Aug 2025 09:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Aug 2025 09:19 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र कमजोर हो गया हो, लेकिन चक्रवाती घेरा अभी भी सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
Monsoon active in Chhattisgarh, now heavy rain continues, weather department alert in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेशभर में हो रही झमाझम बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और खेती-किसानी को बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, बस्तर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भले ही छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव क्षेत्र कमजोर हो गया हो, लेकिन चक्रवाती घेरा अभी भी सक्रिय है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 48 घंटों में कई जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बिलासपुर सहित कई जिलों में लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता प्रदेश में फसलों और जलस्रोतों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed