फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon activated due to new system in Chhattisgarh, rain likely in many districts even today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नए सिस्टम से मानसून सक्रिय, आज भी कई जिलों में बारिश के आसार

Sun, 08 Sep 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Monsoon activated due to new system in Chhattisgarh, rain likely in many districts even today
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही आगामी तीन दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 
विज्ञापन


इन दिनों मानसून तंत्र सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है। बस्तर संभाग के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed