फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mohan Markam says on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा : मोहन मरकाम बोले- 'राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले हुए पस्त'

Thu, 12 Jan 2023 02:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 02:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है। देशभर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Mohan Markam says on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की पदयात्रा ने 117 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा पंजाब पहुंच चुकी है। दक्षिण भारत कन्याकुमारी से चली यह यात्रा अपने मुकाम की ओर आगे बढ़ती जा रही है। 10 राज्यों को यात्रा पहुंच चुकी है। देशभर से लाखों लोग यात्रा में शामिल हो चुके हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देशवासियों के जख्मों पर मरहम है। जिन 10 राज्यों से गुजरी वहां के नागरिकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, किसानों की बदहाली जैसे मुद्दो पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से चलाई जा रही मुहिम को पूरा समर्थन दिया। 

विज्ञापन


'आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रही यह यात्रा'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर पंजाब तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो में उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम उम्मीद और सद्भावना के नये बीज बोते चल रहे हैं। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए हैं। 
विज्ञापन


'लोकतंत्र की रक्षा में सहायक होगी यह यात्रा'
मोहन मरकाम ने कहा की देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है। यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो पदयात्रा की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में बैठे लोग राजनीति कर रहे : मरकाम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र धर्म, सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाली दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, रोजगार को परिदृश्य पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो , तब उस समय कांग्रेस जैसी जन सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed