फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mohammad Faiz Khan started a foot march by taking soil of Lord Rama's maternal grandmother, will offer a gift in Ayodhya

भगवान राम के ननिहाल की मिट्टी लेकर मोहम्मद फैज खान ने शुरू की पदयात्रा, अयोध्या में चढ़ाएंगे भेंट

Fri, 24 Jul 2020 04:38 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Jul 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Faiz Khan started a foot march by taking soil of Lord Rama's maternal grandmother, will offer a gift in Ayodhya
मोहम्मद फैज खान - फोटो : Social media

अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया जाना है। इस धार्मिक अनुष्ठान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। उधर भगवान राम के ननिहाल यानि उनकी माता कौशल्या की जन्मस्थली से भी मिट्टी आयोध्या के लिए निकल चुकी है। दक्षिण कौशल जो इस वक्त छत्तीसगढ़ के नाम से जाना जाता है। वहां स्थित चंद्रखुरी गांव की प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर की मिट्टी लेकर रायपुर निवासी मोहम्मद फैज खान पैदल निकल चुके हैं।

विज्ञापन


गौभक्त और रामकथा वाचक के रूप में पहजाने जाने वाले फैज खान ने बृहस्पतिवार को रायपुर के जयस्तंभ चौक से पदयात्रा शुरू की। वे बिलासपुर, अमरकंटक, शहडोल, प्रयागराज होते हुए 796 किलोमीटर दूर अयोध्या पहुंचेंगे। फैज खान अयोध्या पहुंचने के लिए रोजाना लगभग 60 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। वह पांच अगस्त को अयोध्या पहुंचेंगे और मंदिर के नींव में नानी के गांव की मिट्टी भेंट करेंगे। 
विज्ञापन


पदयात्रा शुरू करने से पहले फैज ने चंद्रपुरी गांव के कौशल्या मंदिर से मंत्रोचार के साथ मिट्टी ली और उसे चांदी की डिब्बी में रखा। डिब्बी को उन्होंने जय श्रीराम लिखा हुआ एक लाल कपड़े में बांधा। मंत्रोचार के बीच मंदिर से मिट्टी को एकत्र किया गया। पंडित के निर्देशन में फैज ने माता के मंदिर की परिक्रमा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी क्षेत्र से भगवान राम 14 वर्षों की अपनी वनवास यात्रा के दौरान भी गुजरे थे। आज यहां के कौशल्या माता मंदिर में माता कौशल्या की गोद में भगवान की प्रतिमा का पूजन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed