फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mohalla police arrested Maoist courier Used to shift Naxalites from one place to another

CG: माओवादियों का कूरियर गिरफ्तार, नक्सलियों को एक ठिकाने से दूसरे पर करता था शिफ्ट; सामान की करता था सप्लाई

Thu, 11 Apr 2024 05:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Apr 2024 05:18 PM IST
सार

नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने पुलिस माओवादियों के बड़े नेताओं के कूरियर अश्वंत आंधिया को गिरफ्तार किया है। अश्वंत आंधिया नक्सलियों से रुपये लेकर उनको दूसरी जगह पहुंचाने और सामान सप्लाई करने का काम करता था।

विज्ञापन
Mohalla police arrested Maoist courier Used to shift Naxalites from one place to another
नक्सलियों के लिए काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहला जिले की मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों के बड़े नेताओं के कूरियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्वंत अंधिया नक्सलियों से पैसे लेकर उनको दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता था और सामान सप्लाई चैन से भी यह जुड़ा हुआ था। पुलिस और आईटीबीपी की टीम ने सीतागांव क्षेत्र में लगाये गए एमसीपी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से नक्सली सामाग्री, लोकसभा चुनाव के बहिष्कार संबंधी नक्सली पर्चा और पोस्टर बरामद किया है। पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। अश्वंत आंधिया के नक्सलियों के कूरियर के रूप में काम करने की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। अश्वंत ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2022 से विजय रेड्डी, लोकेश सलामें, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे एवं अन्य नक्सलियों के संपर्क में है। वह उनके लिए सामान सप्लाई का काम करता है और उनके पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही 12 मार्च से 16 मार्च के बीच मे वह विजय रेड्डी से मिला था, जिसने उसे दो लाख रुपये, एक मेमोरी कार्ड रीडर और कुछ नक्सली पर्चे दिए थे। इस दौारन विजय रेड्डी ने कहा था कि दो लाख रुपये को रायपुर में 20 मार्च को एक व्यक्ति को दे देना। साथ ही मेमोरी कार्ड रीडर भी वापसी में खरीदकर लाने के लिए बोला। इस काम के लिए उसने उसे पांच हजार रुपये दिए। वहीं, उसके बताए अनुसार 20 मार्च को रायपुर पहुंचा, जहां उसे एक सफेद शर्ट और काली पैंट में व्यक्ति मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्वंत ने उसे दो लाख रुपेय दे दिए और उस व्यक्ति ने उसे अश्वंत को एक बंद लिफाफा दिया। लिफाफे को लाकर अश्वंत ने विजय रेड्डी को दिए। पूछताछ में अश्वंत ने बताया कि 2022 से लगातार नक्सलियों के लिए इस प्रकार सामान एवं पैसे पहुंचाने का काम करता था। वह नक्सलियों द्वारा दिये गये पर्चे एवं पोस्टर भी लगातार बांटने का काम करता था। अभी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नक्सलियों द्वारा दिए गए पर्चे और पोस्टर को बांटने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने आरोपी अश्वंत आंधिया के कब्जे से नक्सली पोस्टर और चुनाव बहिष्कार से संबंधित पर्चे, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इसमें भारी मात्रा में नक्सली गतिविधियों से संबंधित फोटो व अन्य दस्तावेज हैं। आरोपी को छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 8 (3) (5) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed