फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Modi govt moved raman singh and laloo yadav NSG security

मोदी सरकार ने घटाई अपने ही सीएम की सुरक्षा

Thu, 21 May 2015 11:21 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
Modi govt moved raman singh and laloo yadav NSG security

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मिला एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) सुरक्षा घेरा हटा लिया गया है। अब इन नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा घेरे को बदलने का फैसला दोनों नेताओं की ज्यादा सक्रियता वाले राज्यों में सीआरपीएफ की सघन तैनाती और कार्य कुशलता को देखते हुए लिया गया है। हालांकि दोनों नेताओं को पहले से मिल रहे सुरक्षा घेरे की श्रेणी नहीं बदली गई है।
विज्ञापन


नक्सलियों से खतरे को देखते हुए रमन सिंह को जेड प्लस वीवीआईपी सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। इस घेरे में 60 हथियारबंद कमांडो और पांच-छह वाहनों का काफिला होता है। इनमें से कुछ वाहन बुलेटप्रूफ होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ‘छत्तीसगढ़ के सीएम राज्य में निरंतर घूमते रहते हैं। वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्य में सीआरपीएफ के अच्छा बेस और कुशल दस्ते होने के चलते उन्हें बल द्वारा सुरक्षा देना ज्यादा आसान होगा। सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से एक ही बल के अंदर समन्वय स्थापित करना आसान होता है।

छत्तीसगढ़ के सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सीआरपीएफ पर

Modi govt moved raman singh and laloo yadav NSG security

सीआरपीएफ कुछ समय से रमन सिंह के आधिकारिक निवास और राजधानी रायपुर में उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही है। बल ने यह जिम्मेदारी बहुत ही अच्छी तरह से निभाई है।’

दरअसल, रमन सिंह की राज्य के अंदरूनी हिस्सों में मूवमेंट के दौरान एनएसजी को अपना दस्ता या तो हवाई मार्ग से अथवा सड़क मार्ग से भेजना पड़ता है। इसके साथ ही उन्हें सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ काफी समन्वय करना होता है।

इस वजह से यह महसूस किया गया कि रमन सिंह को खतरे को देखते हुए ऐसी स्थिति ठीक नहीं होगी। इसी तरह बिहार में भी बल की बड़े पैमाने पर तैनाती को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को भी सीआरपीएफ सुरक्षा कवर दिया गया है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में लालू की ज्यादातर गतिविधियां राज्य में ही होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed