{"_id":"6849b084820f2c32d605db2f","slug":"modi-government-11-years-completes-cg-minister-arun-sao-said-on-central-govt-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के 11 साल पूरे: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- सामरिक रूप से मजबूत हुआ भारत, सीमा पर दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के 11 साल पूरे: डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- सामरिक रूप से मजबूत हुआ भारत, सीमा पर दिया मुंहतोड़ जवाब
Wed, 11 Jun 2025 10:06 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:06 PM IST
सार
Arun sao on Modi government 11 years completes: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवशाली 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल नई यात्रा तय की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Arun sao on Modi government 11 years completes: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के गौरवशाली 11 वर्ष पूरे होने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक जीवन को आसान बनाने की रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की अर्थव्यवस्था मजबूत की और टेक्नोलॉजी को जन जन तक पहुंचाया।
डिप्टी सीएम साव ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकती, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता, पूरे विश्व को उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्यवाही माना जाएगा। नए भारत में उभरता हुआ भारत आज स्वदेशी तकनीक के साथ अब न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है, बल्कि रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आईएनएस विक्रांत तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसी स्वदेशी तकनीक इसके ज्वलंत उदाहरण हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ तक पहुंच गया। यह प्रधानमंत्री जी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा है। एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे लेकिन प्रधानमंत्री जी की निर्णायक नीति सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सली घटनाओं में 70% की कमी आई है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 प्रतिशत लेनदेन भारत में होते हैं, देश का वस्तु और सेवन निर्यात 825 अरब डालर तक पहुंच गया है। सरकार के जैम पोर्टल से खरीदी में भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक 13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ आर्डर दिए गए हैं, मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचना शुरू कर दिया, जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार में कमी आई है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि आईएमएफ और यूएनडीपी जैसे वैश्विक संस्थाओं ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है, जिसके परिणाम स्वरुप लगभग 25 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाता खोलकर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है। प्रधानमंत्री जी ने ईजी आफ डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतरते हुए भारत 142 सी रैंक से 63 रैंक तक पहुंचा है, व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणाम स्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई है। 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है। यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से मुमकिन हुआ है।
साव ने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी चिनाब ब्रिज जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है महाराष्ट्र में बढ़ावा पोर्ट परियोजना 7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वर से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा। राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया और पिछले 5 वर्षों में 3600 किलोमीटर हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया। मोदी सरकार में 99% गांव सड़क का कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है,रेल बजट को 9 गुना बढ़ाया गया है, 136 बंदे भारत ट्रेन चल रही है, 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निमित किए गए हैं, उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है।