{"_id":"66ba3a90ca2cb7f6e6013140","slug":"mla-t-raja-singh-participated-in-religious-gathering-organized-in-surajpur-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: धर्म सभा में गरजे विधायक टी. राजा सिंह, लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ जमकर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: धर्म सभा में गरजे विधायक टी. राजा सिंह, लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ जमकर बोला हमला
Mon, 12 Aug 2024 10:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:09 PM IST
सार
टी. राजा सिंह ने कहा कि भगवा से बड़ी कोई ताकत नहीं है, हमें अपनी ताकत बढ़ानी है और धर्मांतरण एवं लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।
विज्ञापन
धर्म सभा में शामिल हुए टी. राजा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने आक्रामक भाषण के लिए सुर्खियों में रहने वाले हैदराबाद तेलंगाना के गोशामहल विधायक टाइगर राजा सिंह लोध नगर के बस स्टैंड में आयोजित धर्म सभा में दूसरे धर्म के लोगों का तुष्टिकरण करने वाले नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि लव जिहाद और धर्मांतरण के जरिये हिंदू धर्मावलंबियों के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को कतई बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए हमें शस्त्र अभ्यास में पारंगत होना है।
विज्ञापन
टी. राजा सिंह ने कहा कि देश में हिंदू विरोधी ताकतें हिंदुओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। हिंदुओं को बांटने का कार्य सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के बारे में बताते हुए कहा कि देश की रक्षा करने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपना जीवन न्योछावर करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए खुलकर सामने आने की जरूरत है। इसके लिए हिंदू युवाओं को गांव-गांव में अपना नेटवर्क तैयार करना होगा।
विज्ञापन
टी. राजा सिंह ने कहा कि भगवा से बड़ी कोई ताकत नहीं है, हमें अपनी ताकत बढ़ानी है और धर्मांतरण एवं लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। देश में ऐसे भी राजनेता हैं जो भारत माता की जय तो बोलते हैं, लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलते। हम इस मंच के माध्यम से बता दें कि भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा।
विज्ञापन