फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Sangeeta Sinha upgraded high level bridge and high school in Balod

CG: नेवारीकला के निवासियों की बरसों पुरानी मांग हुई पूरी, चार करोड़ से उच्चस्तरीय पुल और हाई स्कूल उन्नयन

Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

बालोद में महिलाओं ने उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए उनका अभिवादन किया। अब गांव की नदी पर चार करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा पिछले 15 वर्षों से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
MLA Sangeeta Sinha upgraded high level bridge and high school in Balod
नेवारीकला गांव के लोगों के साथ विधायक संगीता सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के नेवारीकला गांव के लोगों की वर्षों पुरानी मांग रविवार को पूरी हो गई। ग्रामीणों द्वारा पिछले 15 वर्षों से तांदुला नदी पर उच्च स्तरीय पुल मांग की जा रही थी। वहीं, हाई स्कूल के उन्नयन की भी मांग किया जा रही थी। आज उनकी सभी मांगे पूरी हुई हैं। विधायक संगीता सिन्हा जब गांव पहुंची तो उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने विधायक संगीता सिन्हा का आभार व्यक्त किया। वहीं, महिलाओं ने भी उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए उनका अभिवादन किया। अब गांव की नदी पर चार करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

         
ग्रामीणों के उत्साह को देखते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि जब से ग्रामीणों से उच्च स्तरीय पुल बनाने की मांग आई थी, तब से ही वह इसे पूरा करने के प्रयास में जुटी थी। बजट बहुत बड़ा है, इसलिए थोड़ी देरी हो गई। लेकिन गांव में खुशियां जरूर पहुंची। उन्होंने हाई स्कूल के उन्नयन पर भी कहा कि उनका पूरा ध्यान शिक्षा पर है। विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर, अब गांव की बालिकाएं अपने ही गांव में अच्छी शिक्षा ले पाएंगी। लक्ष्य है कि हर घर तक विकास पहुंचे और हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ उपद्रवी बने विकास में बाधा
एक तरफ विधायक संगीता सिन्हा जहां गांव में विकास कार्यों की सौगात देने पहुंची हुई थी तो वहीं कुछ राजनीतिक दलों के लोग और उपद्रवी किस्म के लोग गांव के मुख्य द्वार पर लकड़ी लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीण को इस बात की जानकारी हुई कि कैसे विधायक गांव में नहीं पहुंच पा रहे हैं तो उन्होंने बंद रास्ता खुलवाया और उपद्रवियों की जमकर क्लास लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि जो लोग रास्ता रोक रहे थे, वे विकास विरोधी तत्व हैं और राजनीति से जुड़े हुए लोग हैं। जिनका उद्देश्य केवल विकास में बाधा डालना है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से हम पुल निर्माण की मांग कर रहे थे, लेकिन तत्कालीन सरकार में उनकी केवल अपेक्षा ही हुई है। अब उनके गांव में वास्तव में विकास पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक संगीत में झूमे लोग
विधायक के आगमन के साथ ही महिलाएं पारंपरिक संगीत में झूमने लगीं। उन्हें सड़क से लेकर आयोजन स्थल तक पारंपरिक नृत्य के माध्यम से ले जाया गया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि ग्रामीणों का उत्साह बताता है कि वह अपने विकास को लेकर कितने गंभीर हैं। जब उनके गांव में विकास पहुंचा है तो आज वह इसे बयां कर रहे हैं।


राजनीतिक साजिश हुई फेल
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि यहां पर कुछ उपद्रवियों द्वारा विधायक को बदनाम करने की साजिश से विकास में बाधा डालने की कोशिश की जा रही थी। जब ग्रामीणों को उसका पता चला तो उन्होंने ऐसे राजनीति करने वाले विकास में बाधक बनने वाले लोगों को जमकर खदेड़ा। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के यह कुछ कार्यकर्ता थे, जो षडयंत्र पूर्वक विधायक को बदनाम करने की साजिश रच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed