फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Lakhan Dewangan becomes Commerce Industry and Labor Minister Chhattisgarh

CG: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, श्रम मंत्री बने MP लखन देवांगन, कहा- शोषण करने वाले पर होगी कार्रवाई

Sat, 30 Dec 2023 10:33 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 30 Dec 2023 10:33 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों के विभागों को सुनिश्चित कर दिया है। कोरबा से विधायक लखन देवांगन को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री बनाया गया है। श्रम मंत्री बनने के बाद लखन देवांगन ने कहा कि यदि कोई मजदूरों का शोषण करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।
 

विज्ञापन
MLA Lakhan Dewangan becomes Commerce Industry and Labor Minister Chhattisgarh
मंत्री लखन लाल देवांगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर एक पखवाड़े से चल रहा इंतजार खत्म हुआ। शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों का विभाग सुनिश्चित कर दिया। मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन को भी वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं।

विज्ञापन


वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री बनने के बाद मंत्री लखन लाल देवांगन मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते कहा कि अभी मंत्री पद मिला है। रायपुर जाकर अधिकारियों से चर्चा और समीक्षा कर प्रदेश में कितने उद्योग चल रहे हैं, उसमें कितने श्रमिक हैं इसकी जानकारी लेंगे। इसके बाद श्रमिकों के हित में काम करेंगे। छत्तीसगढ़ में नए उद्योग लगे और बेरोजगारों को नौकरी मिले इस दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि उद्योगों से मिलने वाले सीएसआर मद की भी जानकारी लेंगे कि कितना पैसा आता है और कितना खर्च होता है। यदि सीएसआर मद की राशि में भ्रष्टाचार हुआ होगा तो उस पर कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की जो भी समस्याएं है उनके निदान की दिशा में काम किया जाएगा। श्रमिकों को शासकीय दर के हिसाब से वेतन मिले, उसमे कोई कटौती न की जाए इस और फोकस रहेगा और यदि कोई मजदूरों का शोषण करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को भूमि पट्टा देने का विधानसभा चुनाव में किए वादे पर कब तक अमल होगा, इस सवाल पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री ने कहा कि आज तो सरकार के मंत्रियों को विभाग मिला है। कैबिनेट की बैठक में चर्चा कर विधानसभा सत्र चलेगा, उसमें इसको पास कराकर जल्द ही पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed