फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Devendra Yadav's health deteriorated in Raipur Central Jail

CG: रायपुर सेंट्रल जेल में बंद विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी

Thu, 02 Jan 2025 02:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 Jan 2025 02:56 PM IST
सार

रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ गई। विधायक को दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
MLA Devendra Yadav's health deteriorated in Raipur Central Jail
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलौदा बाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत बिगड़ गई। विधायक को दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।विधायक पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी का इलाज करने के लिए लाया गया है। इससे पहले उनके मेडिकल फिटनेस के लिए उन्हें अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था, जहां जांच के बाद मेडिकल विभाग ने मेडिकल रिपार्ट आने के बाद दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर भेजा।

विज्ञापन

 

भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को 17 अगस्त 2023 को बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मामले में उनके भिलाई निवासी से बलौदा बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, भूपेश बघेल, चरणदास महंत समेत कई बड़े नेता उनसे मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed