{"_id":"6894889825055df4af0339d6","slug":"mla-devendra-yadav-met-chaitanya-baghel-and-kawasi-lakhma-in-raipur-jail-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Thu, 07 Aug 2025 04:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 Aug 2025 04:36 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात के बाद बीजेपी सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मिले विधायक देवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात के बाद बीजेपी सरकार और जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति की बात कही और दावा किया कि अब लोकतंत्र खतरे में है।
आज रायपुर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने न्यायिक हिरासत में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से जेल में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जेल प्रशासन पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कवासी लखमा की आंखों में सूजन और जलन है, लेकिन उन्हें इलाज नहीं दिया जा रहा। चैतन्य बघेल को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। ये सरासर अन्याय है।
विधायक देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में अब लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया जा रहा है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे जेल में डाल दिया जाता है। यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है। भूपेश बघेल पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और उनके बेटे को इसकी सजा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चैतन्य बघेल जेल के अंदर भी हिम्मत से लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
बता दें कि चैतन्य बघेल छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। यह मामला वर्तमान सरकार और विपक्ष के बीच बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।