फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Devendra Yadav filed petition in High Court against notice of Balodabazar police

CG: पुलिस की नोटिस के खिलाफ विधायक देवेंद्र यादव ने खटखटाया HC का दरवाजा, बोले- पूछताछ में उपस्थित नहीं होंगे

Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 11 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जारी बलौदाबाजार पुलिस की नोटिस के खिलाफ विधायक देवेंद्र यादव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फैसला किया है कि नोटिस के जवाब में वह पुलिस की पूछताछ में उपस्थित नहीं होंगे। 
 

विज्ञापन
MLA Devendra Yadav filed petition in High Court against notice of Balodabazar police
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए जारी बलौदाबाजार पुलिस की नोटिस के खिलाफ विधायक देवेंद्र यादव ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने फैसला किया है कि नोटिस के जवाब में वह पुलिस की पूछताछ में उपस्थित नहीं होंगे। देवेंद्र यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका लगा सही जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बलौदाबाजार में दस जून को कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी कांड में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पूछताछ के लिए बलौदाबाजार पुलिस ने नोटिस जारी किया था। बलौदाबाजार के कोतवाली थाना प्रभारी ने नोटिस में लिखा था कि 10 जून को बलौदाबाजार दशहरा मैदान में आपके द्वारा दिए गए भाषणों के बारे में आपको जानकारी है, जिसके परिणाम स्वरुप बलौदा बाजार में आपराधिक घटनाक्रम घटित हुआ। घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ के लिए आपकी उपस्थिति कोतवाली थाने में सुबह 10:00 बजे जरूरी है। आपकी अनुपस्थिति को अनुसंधान में असहयोग माना जाएगा।
विज्ञापन


आज एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह पूरी टीम के साथ विधायक की प्रतीक्षा थाने में कर रहे थे, लेकिन विधायक देवेंद्र यादव थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद जानकारी सामने आई कि विधायक देवेंद्र यादव ने मामले में हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है। पिटीशन को लेकर देवेंद्र यादव ने कहा है कि सरकार सीबीआई जांच की जगह निर्दोष के ऊपर कार्रवाई कर रही है। उच्च न्यायालय से हमने सही जांच की मांग की है। न्यायालय का जैसा निर्णय रहेगा उसका पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed