फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Missing student from Chhattisgarh found in Mathura, preparations underway to bring her back to Raipur

'कान्हा के प्रेम में हुई दीवानी': छत्तीसगढ़ से लापता छात्रा मथुरा में मिली, वापस रायपुर लाने की तैयारी

Sat, 04 Jan 2025 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 Jan 2025 12:51 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रविशंकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल से गायब हुई एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को रायपुर पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। लगभग 25 दिनों के बाद छात्रा को रायपुर पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया है।

विज्ञापन
Missing student from Chhattisgarh found in Mathura, preparations underway to bring her back to Raipur
लापता छात्रा को पुलिस ने बरामद किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रविशंकर विश्वविद्यालय के हॉस्टल से गायब हुई एमएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को रायपुर पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। उसे अब वापस राजधानी लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। लगभग 25 दिनों के बाद छात्रा को रायपुर पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया है।
विज्ञापन


सात दिसंबर को अचानक छात्रा हेमलता अपने हॉस्टल से गायब हो गई थी। रिश्तेदारों का छात्रा से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। इस दौरान छात्रा के पिता राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे और आजाद नगर सर्किल के थाना सरस्वती नगर में इस बाबत मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद गुमशुदगी का पता चला। बृहस्पतिवार को यह छात्रा मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मिली।
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों को भी पुलिस ने पहले मथुरा बुलाया और उनकी बात कराई। इसके बाद टीम रायपुर के लिए रवाना हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तक टीम छात्रा को लेकर रायपुर पहुंच सकती है। इस मामले में रविवि हॉस्टल प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर लापरवाही के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि छात्रा राया के गांव नगला जंगली निवासी श्याम चौधरी को वृंदावन में परिक्रमा के दौरान मिली और वह उनके परिवार के संग उनके गांव आ गई। यहां उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस छात्रा को थाने ले आई और उससे पूछताछ की है। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा मानसिक रूप से परेशान लग रही है। पुलिस का कहना है कि वह कान्हा के प्रेम में मथुरा आ गई थी। हॉस्टल से गायब होने के बाद टाटा नगर आदि स्थानों से होती हुई वृंदावन पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed