फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Miscreants vandalized the area outside the Chief Minister's residence in Raipur; the accused are in custody

रायपुर: मुख्यमंत्री आवास के बाहर उपद्रवी ने की तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में

Tue, 13 Oct 2026 02:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Oct 2026 02:46 PM IST
सार

सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के मुख्य गेट के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात शख्स ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Miscreants vandalized the area outside the Chief Minister's residence in Raipur; the accused are in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी आवास के मुख्य गेट के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात शख्स ने जमकर उत्पात मचाया और वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हंगामा कर रहे शख्स को काबू में लेकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


गाड़ियों में तोड़फोड़ और सुरक्षाकर्मियों से झूमाझटकी
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा करते हुए उसने वहां पार्क की गई गाड़ियों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। अचानक हुई इस तोड़फोड़ को देखकर मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने और अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। इस दौरान उपद्रवी शख्स और सुरक्षा कर्मियों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी तथा खींचतान चलती रही। वहां तेज शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। सुबह की सैर पर निकले नागरिकों और पास में चाय-पान का ठेला लगाने वाले लोगों ने भी इस हंगामे का पूरा नजारा देखा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर अफरा-तफरी और वीडियो
सुरक्षा कर्मियों और पुलिस अधिकारियों को उपद्रवी व्यक्ति पर काबू पाने के लिए काफी देर तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां अचानक तेज शोरगुल सुनाई देने लगा था। कुछ लोगों ने इस दौरान गोली चलने जैसी आवाज सुनने की बात भी कही। हालांकि प्रशासन या पुलिस की तरफ से गोली चलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी हिरासत में और मामले की पड़ताल
सूचना पाकर सिविल लाइन थाने से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी व्यक्ति की पहचान, उसके हंगामा करने के पीछे के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री आवास जैसे अत्यंत संवेदनशील स्थान के ठीक बाहर हुई इस घटना से सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed