{"_id":"662a13b24f9f82e4c30c526b","slug":"miscreants-placed-stones-in-front-of-hanuman-ji-idol-and-broke-pandal-decorated-with-arch-in-janjgir-champa-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: हनुमान जी की मूर्ति सामने रखा पत्थर और मिट्टी, तोरण से सजे पंडाल को तोड़कर सड़क पर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: हनुमान जी की मूर्ति सामने रखा पत्थर और मिट्टी, तोरण से सजे पंडाल को तोड़कर सड़क पर फेंका
Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Apr 2024 01:56 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां उपद्रवियों ने मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रख दी। साथ ही तोरण से सजे हुए पंडाल को भी तोड़ दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हनुमान जी की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में तालाब के किनारे स्थापित हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई। मूर्ति के सामने पत्थर और मिट्टी रखी गई है। वहीं, तोरण से सजे हुए पंडाल को तोड़कर सड़क के किनारे फेंक दिया गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में 10 से 15 युवक रात में घूमते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कटौद गांव में रात 10 बजे 10 से 15 युवक गांव में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। वे सभी हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं। वहीं, हाथों में डंडा और हथियार भी लिए हुए हैं। गांव के तालाब के किनारे हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति के सामने उपद्रवियों ने पत्थर और मिट्टी रखकर हनुमान जी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करते हुए तोड़ने की कोशिश की। हुनामान जयंती में सजाए गए तोरण को भी निकालकर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह को पता चलने पर बजरंग दल, सर्व हिंदू संगठन और ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति के पास उमड़ पड़ी और अक्रोशित होकर सड़क चक्का जाम शुरू किया। घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया गया। इससे कुछ माह पहले भी हनुमान जी की मूर्ति में अज्ञात उपद्रवियों ने तोड़-फोड़ की थी। वहीं, लगतार हनुमान जी की मूर्ति को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन