फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   miscreants lured girl and took her to forest in Korba

बुरी नीयत: बाहर खेल रही बच्ची को युवक बहला-फुसलाकर ले गए जंगल, हाथ में थमाया 200 का नोट; खेत से निकला 'मसीहा'

Sat, 16 Mar 2024 07:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Mar 2024 07:01 PM IST
सार

कोरबा जिले में घर के बाहर खेल रही बच्ची को बदमाश बहाल-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। वे नाबालिग के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देते, इससे पहले काम कर घर लौट रहे रिश्तेदार ने देख लिया। 
 

विज्ञापन
miscreants lured girl and took her to forest in Korba
सिविल लाइन थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खेल रहे आठ साल की बच्ची को तीन बदमाश बहाल-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। उन्होंने बालिका को दो सौ के नोट भी दिया। बदमाश बांस बाड़ी के भीतर पहुंचे थे। वे नाबालिग के साथ किसी अनहोनी को अंजाम देते, इससे पहले काम कर घर लौट रहे रिश्तेदार ने देख लिया। उस पर नजर पड़ते ही युवक मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रहने वाला परिवार मजदूरी करता है। रोज की तरह परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे। घर में आठ वर्षीय बालिका कुछ परिजनों के साथ थी। वह शाम करीब घर के सामने खेल रही थी, जब परिजन काम कर घर लौटे तो बालिका गायब मिली। उसके घंटों बाद भी घर नहीं लौटने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद बालिका घर लौटी। उसके हाथ में दो सौ का नोट था। वह बुरी तरह घबराई हुई थी। उसके साथ पहुंचे रिश्तेदार ने परिजनो को पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन


बालिका के मां ने बताया कि इस घटना के बाद वह खुद भी डरी सहमी हैं और बच्ची भी ऐसे में उसे समझ नहीं आ रहा है कि करें तो कर क्या, जो युवक लेकर गए थे वह पास में ही रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं। घटना के बाद से युवक मौके से फरार हो गए हैं और डर बना हुआ है की आने वाले समय में कोई घटना को अंजाम न दें। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बालिका के मां के आधार पर बयान दर्ज कर लिया है और बालिका को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वहीं, पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पताशाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed