{"_id":"66b0ebc845a8f106ce0f8d88","slug":"miscreants-looted-five-lakh-rupees-from-petrol-tank-operator-in-korba-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पेंट्रोल टंकी संचालक पर बाइक सवार बदमाश ने किया हमला, लूटे पांच लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पेंट्रोल टंकी संचालक पर बाइक सवार बदमाश ने किया हमला, लूटे पांच लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 05 Aug 2024 08:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:42 PM IST
सार
कोरबा में पेट्रोल टंकी संचालक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने टंकी संचालक से मारपीट की और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घायल टंकी संचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करतला थाना क्षेत्र में एक व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है।
विज्ञापन
सक्ति निवासी संतोष गोयल रामपुर स्थित पेट्रोल टंकी के संचालक हैं, जो रोज की तरह सुबह पेट्रोल टंकी आते हैं और उसके बाद शाम होने से पहले ही अपने घर वापस लौट जाते हैं। सोमवार की सुबह भी संतोष गोयल पेट्रोल टंकी पहुंचे और कामकाज खत्म करने के बाद बैग में पांच लाख रुपये लेकर अपने घर सक्ति के लिए रवाना हुए। इस दौरान रामपुर से महज दो किलोमीटर दूर अंधरीकोनी गांव मोड़ के पास कुछ अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। संतोष गोयल बाइक पर सवार थे। इस दौरान अचानक एक युवक आया और चलती बाइक पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। रुपये लूटकर वह गांव से लगे जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
खून से लथपथ संतोष गोयल को देख भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना करतला थाना पुलिस को दी गई। करतला थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की जानकारी ली गई। पेट्रोल टंकी से संतोष गोयल घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक युवक उसे रास्ते में रुकवाया और उसका बैग छीनकर भाग रहा था। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इस दौरान लुटेरे ने डंडे से उन पर हमला कर दिया और बैग छीनकर भाग गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन