{"_id":"6354b9ab379eca187f5cb42f","slug":"miscreants-looted-father-son-returning-from-market-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, पिस्टल दिखाकर बाइक सवार ले गए कपड़ों से भरा थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बाजार से लौट रहे पिता-पुत्र से लूट, पिस्टल दिखाकर बाइक सवार ले गए कपड़ों से भरा थैला
Sun, 23 Oct 2022 09:19 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:19 AM IST
सार
बदमाशों ने तलाशी ली, लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिले। इस पर बदमाश उनके हाथ से थैला छीनकर भाग गए। थैले में पूरे परिवार के लिए खरीदे गए कपड़े थे। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिवाली की खरीदारी कर लौट रहे पिता-पुत्र को लूट लिया। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर रुपए मांगे, नहीं मिले तो हाथ में पकड़ा थैला ही छीनकर भाग गए। थैले में खरीदे गए नए कपड़े, दिवाली का सामान और मिठाई थी। इसके बाद पिता-पुत्र थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, महिला नगर, रिंग रोड नंबर-2 निवासी राजेश वाधवा चांपा के प्रकाश स्पंज आयरन में काम करते हैं। वह अपने बेटे अथर्व को दिवाली पर नए कपड़े दिलाने बाजार ले गए थे। वहां अग्रसेन चौक के पास से कपड़े, मिठाई खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और रास्ते में उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने पिस्टल निकाल ली और रुपए मांगने लगे। पिस्टल देखकर पिता-पुत्र दोनों डर गए। बदमाशों ने तलाशी ली, लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिले। इस पर बदमाश उनके हाथ से थैला छीनकर भाग गए। थैले में पूरे परिवार के लिए खरीदे गए कपड़े थे। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।