फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minor thieves absconded with silver mace and cash from Hanuman temple, police arrested both accused in Raipur

CG: हनुमान मंदिर से चांदी का गदा-दान पेटी से नगदी लेकर फरार हुए नाबालिग चोर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

Sat, 31 Aug 2024 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Aug 2024 07:00 PM IST
सार

नाबालिक बालक और एक युवक ने हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने मंदिर के दान पेटी से आठ हजार नगदी और 30 हजार रुपये का चांदी का गदा लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Minor thieves absconded with silver mace and cash from Hanuman temple, police arrested both accused in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में आय दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे ही एक घटना शहर के माना थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां नाबालिक बालक और एक युवक ने हनुमान मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने मंदिर के दान पेटी से आठ हजार नगदी और 30 हजार रुपये का चांदी का गदा लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनों के कब्जे से एक बाइक और चंदा का गदा जब्त किया गया है। ये शातिर आरोपी थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से बाइक चोरी की घटना को भी अंजाम दिए थे। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर टेमरी निवासी हनुमान मंदिर संचालक सुभाष बाला ने थाना माना कैंप में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि 17 अगस्त को रात करीबन 10 बजे आकाश चक्रधारी हनुमान मंदिर को बंद कर गेट में ताला लगाकर घर चला गया था। 18 अगस्त को सुबह छह बजे मंदिर खोलने पहुंचे, तो पता चला कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा मंदिर में रखे दान पेटी का भी ताला टूटा हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात चोर ने मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग आठ हजार रुपये और चंदा का गदा (जिसकी कीमत 30 हजार रुपये है) को चोरी कर फरार हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना माना कैंप में अपराध क्रमांक 367/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुटी। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पुलिसकों मामले में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने कचना निवासी चंदन चेलक की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। 


इसके बाद पुलिस ने नाबालिग बालक की पतासाजी कर पकड़ा गया। चोरी की अन्य घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित आनंद विहार कॉलोनी स्थित प्रार्थी महेन्द्र प्रजापति के घर के बाहर से मोटर साइकल को चोरी करना बताया गया। मामले में दोनों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की मंदिर का चांदी का गदा और दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 80 हजार रुपये जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed