{"_id":"6825ee2473d8e69b7b097bb6","slug":"minor-neighbour-attempted-to-misdeed-14-year-old-girl-in-dantewada-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: घर में अकेली थी साढ़े 3 साल की मासूम, नाबालिग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास; भेजा बाल सुधार गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: घर में अकेली थी साढ़े 3 साल की मासूम, नाबालिग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास; भेजा बाल सुधार गृह
Thu, 15 May 2025 07:20 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 May 2025 07:20 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले में एक नाबालिग पड़ोसी ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरसपाल थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
फरसपाल थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास ने बताया कि आरोपी नाबालिग का पीड़िता के घर आना-जाना था और वह अक्सर बच्ची की देखभाल भी करता था। घटना के दिन जब बच्ची घर में अकेली थी, आरोपी ने उसका फायदा उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन