{"_id":"67e406de3f4da45d0906981d","slug":"minor-lover-kills-married-girlfriend-in-raipur-accused-said-she-cheated-on-her-husband-and-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में नाबालिग प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की: आरोपी बोला- अपने पति और मुझे दी धोखा, और था अफेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में नाबालिग प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की: आरोपी बोला- अपने पति और मुझे दी धोखा, और था अफेयर
Wed, 26 Mar 2025 07:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:23 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग प्रेमी ने महिला प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग प्रेमी को पता चला कि उस महिला किसी दूसरे के साथ भी अफेयर था। शक में उसने महिला की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग प्रेमी ने महिला प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। नाबालिग प्रेमी को पता चला कि उस महिला किसी दूसरे के साथ भी अफेयर था। शक में उसने महिला की हत्या की योजना बनाई। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना धरसींवा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धरसींवा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मोहंदी स्थित एक खेत में एक महिला का शव सड़ा-गला और अर्धनग्न अवस्था में मिली। जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पटा चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतिका के गर्दन में धारदार और नुकीली चीज से वार किया है। साथ ही गला दबाने से महिला की मृत्यु हुई है। अंधेकत्ल की घटना की पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने मृतिका के पति सहित अन्य रिश्तेदारों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को मृतिका के प्रेम संबंध के बारे में पटा चला। महिला की किसी नाबालिग के साथ अफेयर था। इस पर पुलिस ने प्रेमी नाबालिग को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका मृतिका के साथ पूर्व से प्रेम संबंध था। इसी दौरान मृतिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की जानकारी मिली। इस संबंध में 20 मार्च को दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। जिस पर प्रेमी ने महिला की हत्या करने की योजना बना डाली और अपनी योजना में अपने साथी समीर निषाद उर्फ भुरू एवं कोमल धीवर को शामिल किया।
विज्ञापन
योजना के अनुसार नाबालिग प्रेमी ने 20-21 मार्च की दरम्यानी रात्रि मृतिका को अंतिम बार मिलने बुलाया। वह अपने साथियों के साथ मृतिका के घर बाहर गया। मृतिका अपने घर से बाहर आयी, तो तीनों ने मिलकर महिला को बाइक में बैठाकर सूनसान स्थान के एक खेत में ले जाया। इसके बाद अपने पास रखें स्टील का धारदार नुकीली चम्मच से मृतिका के गर्दन में वारकर दिया। साथ ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दिये। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।