फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   minister rajesh aggarwal inaugurated development works in gaurela-pendra-marwahi

Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय का मरवाही दौरा रद्द, प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

Sat, 11 Oct 2025 08:03 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित मरवाही दौरा रद्द हो गया। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 
 

विज्ञापन
minister rajesh aggarwal inaugurated development works in gaurela-pendra-marwahi
प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित मरवाही दौरा रद्द हो गया। शनिवार को मरवाही के मटियाढांड गांव में आयोजित भैंना समाज नर्मदांचल पेंड्रा परिक्षेत्र के सामाजिक नवाखाई महोत्सव एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की तैयारी पूरी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से समाज को शुभकामनाएं दीं और कहा कि मुख्यमंत्री किसी कारणवश व्यस्त होने के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने समाज और क्षेत्र की जनता से खेद प्रकट किया है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और समाज की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रयास करेंगे कि मरवाही क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य स्वीकृत किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भैंना समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में सामाजिक एकता, पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा भाजपा के प्रस्तावित प्रशिक्षण शिविर को पिकनिक स्पॉट बताने और जनता का पैसा बर्बाद करने के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी बोलते हैं, जनता उन्हें भलीभांति जानती है, इसलिए जनता ने उन्हें उचित स्थान पर बैठा दिया है। दीपक बैज द्वारा भाजपा सरकार के अब तक के कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बिलकुल, समय आने पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed