{"_id":"67a0d59e42929813230f35cb","slug":"minister-netam-joined-nomination-district-panchayat-members-claimed-victory-of-bjp-in-balrampur-ramanujganj-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Ramanujganj: जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन में शामिल हुए मंत्री नेताम, भाजपा की जीत का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Ramanujganj: जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन में शामिल हुए मंत्री नेताम, भाजपा की जीत का किया दावा
Mon, 03 Feb 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:12 PM IST
सार
कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव सहित अन्यो ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
नामांकन में शामिल हुए मंत्री नेताम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य धीरज सिंहदेव सहित अन्यो ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर नेताम ने नगरीय निकाय चुनावों और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना सीधा उन्होंने कहा कि कांग्रेस आचार संहिता लागू होने से पहले प्रदेश सरकार पर आरोप लगाती थी की सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है और जब चुनाव की घोषणा हुई तब कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे।कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी चुनाव मैदान से भाग जा रहे है।
विज्ञापन
वहीं मंत्री रामविचार नेताम ने नामांकन रैली में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि बड़े सड़क हादसे का शिकार होने के बाद भी आज मैं और धीरज आप सब के बीच सकुशल है। तो वह आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता की दुआओं का असर है।उन्होंने ने कहा कि आप सभी को समर्पित होकर इस चुनाव में कार्य करना है और एक बार फिर हम जीत परचम लहराएंगे।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह सहीत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के लिए इन लोगों ने भरा नामांकन
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों में आज नामांकन भरने में बद्री यादव, अनीता मरकाम, धीरज सिंह देव,हीरा मुनि निकुंज, मुंशी राम,उषा देवी, राजू सिंह, अनुसुइया वर्मा सम्मिलित थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद स्वस्थ होकर पहुंचे थे धीरज नामांकन भरने
बीते दोनों कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं भाजपा नेता धीरज सिंह देव सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे जिसके बाद लंबे समय से धीरज सिंह देव चिकित्सकों के देखरेख में इलाज कर रहे थे स्वस्थ होने के बाद के बाद जिला पंचायत सदस्य के लिए तातापानी से नामांकन भरने पहुंचे थे। उनके स्वस्थ होने के बाद प्रथम क्षेत्र आगमन पर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।