फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Netam attended swearing in ceremony of Ramanujganj Municipality President in Balrampur Ramanujganj

Balrampur Ramanujganj: रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री नेताम

Sat, 08 Mar 2025 07:13 PM IST
Digvijay Singh अम उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामामुजगंज
अम उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामामुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Mar 2025 07:13 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारी की जा रही थी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
Minister Netam attended swearing in ceremony of Ramanujganj Municipality President in Balrampur Ramanujganj
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल एवं समस्त पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कृषि मंत्री राम विचार नेताम सांसद चिंतामणि महाराज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सोनी के उपस्थिति में संपन्न हुआ एसडीएम के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नगर पंचायत रामानुजगंज के नगर पालिका बनने के बाद हुए चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कृषि मंत्री राम विचार नेताम एवं सांसद चिंतामणि महाराज के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। सबसे पहले नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल को एसडीएम देवेंद्र प्रधान द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई उसके बाद पांच-पांच के समूह में पार्षदों को एसडीएम के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात पुजारी धनंजय पांडे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नगर के पुजारियों के समूह  द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया।  
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई दिन पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारी की जा रही थी शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गांधी मैदान में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर विकास के प्रति रमन ने जताई प्रतिबद्धता   
शपथ ग्रहण के पश्चात नगर पालिका परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित  नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के सभी पार्षद नगर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हम सब मिलजुल कर नगर विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम एवं सांसद चिंतामणि महाराज के सहयोग से विकास की नई इबादत लिखेंगे।

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई शीला जायसवाल नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित लरंगसाय कम्युनिटी हाल में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज का प्रथम सम्मेलन नगर पालिका प्रशासक के द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद शीला जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई वार्ड क्रमांक 12 से इसके पूर्व उनके पति मुकेश जायसवाल निर्वाचित हुए थे आरक्षण के बाद पत्नी ने यहां से चुनाव लड़ा।


 महिला दिवस के दिन अंततः महिला के नाम पर लगी मोहर  नगर पालिका उपाध्यक्ष रामानुजगंज में भाजपा समर्थित 12 पार्षद जीते थे वहीं उपाध्यक्ष के लिए कई दावेदार थे दावेदारों में कई काफी सीनियर एवं नए लोग भी दावेदारी कर रहे थे इस बीच आज आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आखिरकार महिला पार्षद शीला जायसवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed