फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Mohan Markam inaugurated three day Chhattisgarhia Olympics 2023-24 in Kondagaon

CG: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का मंत्री मोहन मरकाम ने किया शुभारंभ, गेड़ी दौड़ में मंत्री रहे अव्वल; अफसर रह गए पीछे

Mon, 28 Aug 2023 11:54 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

विकास नगर स्टेडियम मैदान में मंत्री मोहन मरकाम ने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Minister Mohan Markam inaugurated three day Chhattisgarhia Olympics 2023-24 in Kondagaon
गेड़ी दौड़ में मंत्री मोहन मरकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव में रविवार को मंत्री मोहन मरकाम ने जिला स्तरीय तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम मैदान में शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी सहित जिले के प्रतिभावान बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों के महिला वर्ग के मध्य रस्सा खींच का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम के द्वारा सीटी बजाकर की गई। मैच में जनप्रतिनिधि महिला वर्ग विजेता रहीं।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी के मध्य गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, द्वितीय स्थान पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने विजेता सभी खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव, आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय तहसीलपारा के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो काफी रोचक रहा। जिसे देखकर मंत्री मरकाम ने स्वागत गीत में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय कोंडागांव एवं स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील पारा को नगद पुरस्कार के माध्यम से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed