{"_id":"5f0de1a98ebc3e6364046e80","slug":"migrant-laborer-dies-due-to-snake-bite-at-quarantine-center-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन केंद्र में सांप के काटने से प्रवासी मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन केंद्र में सांप के काटने से प्रवासी मजदूर की मौत
Tue, 14 Jul 2020 10:17 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते खतरों की बीच अब प्रशासन की लापरवाही के मामले भी सामने आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में एक ऐसी ही लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां कोरबा जिले के क्वारंटीन केंद्र में सांप काटने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेंगी गांव के क्वारंटीन केंद्र में जहरीले सांप के काटने से 25 वर्षीय प्रवासी मजदूर धन सिंह की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, धन सिंह को सोते वक्त सांप ने काटा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने धन सिंह को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पेंड्रा भेज दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान धन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धन सिंह पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के झांसी से वापस अपने गांव लौटा था। जिसके बाद उसे क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था।