{"_id":"64d8b3b6f0bcc2b0d60956d3","slug":"meri-mati-mera-desh-and-har-ghar-tiranga-programs-organized-under-azadi-ka-amrit-mahotsav-in-jagdalpur-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बस्तर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बस्तर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन, नक्सलवाद को खत्म करने के लिए किया गया जागरूक
Sun, 13 Aug 2023 04:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Aug 2023 04:13 PM IST
सार
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त को 'मेरी माटी मेरा देश' तथा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बस्तरिया बटालियन ने ग्रामीणों को देश प्रेम और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
बस्तरिया बटालियन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर जिले के सेड़वा लेंड्रा और नेगानार गांव में जाकर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'मेरी माटी मेरा देश' तथा 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बस्तरिया बटालियन के साथ-साथ गायत्री कॉलेज के अध्यापक और विधार्थीयों ने नजदीकी गांव में जाकर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा वितरित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने घरों में तिरंगा फहराया, ग्रामीणों को देश प्रेम और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जागरूक किया। साथ ही भटके हुए ग्रामीणों को मुख्यधारा में लाने के लिए सीआरपीएफ की महिला सैनिक, जवान और अधिकारियों ने घरों में जाकर जागरूक किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने घरों पर तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पद्मा कुमार ए. कमांडेंट 241 बस्तरिया बटालियन ने किया। साथ ही अधिकारी व जवान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
बस्तरिया बटालियन कमांडेंट ने ग्रामीणों को बताया कि यह बटालियन हमेशा स्थानीय लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और सुरक्षा बलों द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयास एक सार्थक कदम सिद्ध होगें। इसी विश्वास के साथ 241 बस्तरिया बटालियन केरिपुबल हमेशा अपने तैनाती स्थलों पर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए सौहार्दपूर्ण भाव से हमेशा प्रयत्नशील हैं।
विज्ञापन