फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mastermind of robbery of six lakh rupees was arrested from Bihar in Balrampur

CG: बलरामपुर में छह लाख की डकैती का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार, साढ़े तीन साल पहले नक्सली वर्दी में की लूट

Thu, 17 Jul 2025 07:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

बलरामपुर में साढ़े तीन साल पुरानी छह लाख की डकैती के सरगना आगर साय को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पूर्व नक्सली रहे आरोपी की निशानदेही पर एक भरमार बंदूक बरामद की गई है।

विज्ञापन
mastermind of robbery of six lakh rupees was arrested from Bihar in Balrampur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के चलगली क्षेत्र में 12 जनवरी 2022 को हुई 6 लाख रुपये से अधिक की डकैती के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना आगर साय उर्फ सुनील (28) को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में नक्सली संगठन से जुड़ा था और वारदात के दौरान नक्सली वर्दी में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक भरमार बंदूक बरामद की है।

विज्ञापन


12 जनवरी 2022 की रात करीब 10 बजे, चलगली थाना क्षेत्र के मानपुर में हथियारबंद डकैतों ने कमलेश गुप्ता के घर पर धावा बोला। खुद को नक्सली बताकर आरोपियों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 395, 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया था। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि डकैती में शामिल सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य सरगना आगर साय उर्फ सुनील घटना के बाद फरार था।
विज्ञापन


पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपी की प्रेमिका के फोन नंबर को सर्विलांस में लेकर कॉल डिटेल्स के आधार पर उसका पता लगाया। आगर साय को बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन से गिरफ्तार किया गया, जहां वह पलामू (झारखंड) का निवासी बताकर एक दुकान में काम कर रहा था। आगर साय के खिलाफ कुसमी, रामचंद्रपुर, रघुनाथनगर और सूरजपुर जिले के बिहारपुर थानों में बलवा, डकैती, आगजनी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में नक्सली संगठन से भी जुड़ा था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed