फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive People in Chhattisgarh done Yoga, Golden Book of Word Record registered

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लोगों ने किया योगाभ्यास, गोल्डन बुक में विश्व रिकॉर्ड दर्ज

Fri, 21 Jun 2019 05:53 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 21 Jun 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
Massive People in Chhattisgarh done Yoga, Golden Book of Word Record registered
योग करते लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जगहों पर करीब 60 लाख लोगों ने योगाभ्यास किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस योगाभ्यास को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों सहित विभिन्न संस्थाओं और स्थलों में विशेषज्ञ योगाचार्यों के नेतृत्व में करीब 60 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रमोद दुबे ने छत्तीसगढ़ में लोगों ने योगाभ्यास कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की बधाई दी। इसके लिए उन्होंने प्रदेशवासियों की सराहना की है। दुबे ने कहा कि योग एक विज्ञान है और यही लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए योग बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पूरे विश्व में योग को स्थापित करने का श्रेय भारत देश है। आज पूरे विश्व के लोग भारत के योग को न केवल स्वीकार कर रहे हैं बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड्स के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने छत्तीसगढ़ को नए विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रोविजनल प्रमाण पत्र महापौर प्रमोद दुबे को प्रदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed