फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Massive fire in Raipur Babylon Tower: 47 people were evacuated safely after a rescue operation

रायपुर के बेबीलोन टावर में भीषण आग: डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन से 47 लोगों को निकाला गया सुरक्षित

Wed, 03 Sep 2025 09:52 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Sep 2025 09:52 AM IST
सार

Massive fire in Raipur Babylon Tower: बेबीलोन टावर के तीसरे माले पर अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद पूरे टावर में अफ़रातफ़री मच गई। देखते ही देखते घना धुआं फैल गया और बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में 47 लोग फंस गए।

विज्ञापन
Massive fire in Raipur Babylon Tower: 47 people were evacuated safely after a rescue operation
रायपुर के बेबीलोन टावर में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेबीलोन टावर के तीसरे माले पर अचानक आग भड़क उठी, जिसके बाद पूरे टावर में अफ़रातफ़री मच गई। देखते ही देखते घना धुआं फैल गया और बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों में 47 लोग फंस गए।

हालात इतने गंभीर थे कि शीशे की इस बहुमंजिला इमारत में धुआं बाहर निकल ही नहीं पा रहा था। मौके पर पहुंचे कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्थिति बेहद ख़तरनाक थी। कई जगह शीशे और दीवार तोड़कर धुएं को बाहर निकाला गया, ताकि लोग दम घुटने से बच सकें।

विज्ञापन

रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीएम कुमार चौबे ने किया, जो प्रशासनिक टीम और SDRF जवानों के साथ खुद बिल्डिंग के अंदर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह रही कि टावर के ए विंग के टॉप फ्लोर पर स्थित सांगरिया रेस्टोरेंट में बैठे लोग सबसे ज़्यादा फंस गए थे। वहीं बी विंग में बने दफ्तरों से भी कई लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा। जिला प्रशासन, नगर निगम और SDRF की त्वरित कार्रवाई की वजह से किसी की जान नहीं गई। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed