{"_id":"685fbd4258fa9febf90fffec","slug":"massive-fire-in-mattress-factory-in-raipur-1-employee-burnt-alive-police-engaged-in-investigation-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Fire News: रायपुर में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Fire News: रायपुर में गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 1 कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 Jun 2025 03:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:30 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में कोटेश्वर स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। एक कर्मचारी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में कोटेश्वर स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस दौरान आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। एक कर्मचारी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, गद्दा फैक्ट्री में त्रिलोचन ध्रुव अकेले काम कर रहा था। रात के समय अचानक आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि त्रिलोचन को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह आग की चपेट में आकर जिंदा जल गया। मृतक धमतरी जिले के मगरलोड का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जले हुए शव के अवशेषों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी को संभावित कारणों के रूप में देखा है।