{"_id":"67b60efdaa7e45396e012ad8","slug":"massive-fire-broke-out-on-hill-of-maa-bamleshwari-temple-in-dongargarh-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद
Wed, 19 Feb 2025 10:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 19 Feb 2025 10:34 PM IST
सार
डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर वाली पहाड़ी के घने जंगलों में लगी इस आग के कारण दूर-दूर तक धुएं का गुबार छा गया है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ी पर दूर से तेज लाइट जैसी चमक दिखाई दी, लेकिन करीब से देखने पर वहां आग की लपटें भड़कती नजर आईं। आग इतनी विकराल है कि इसे शहर के विभिन्न हिस्सों से भी साफ देखा जा सकता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
इस घटना से मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग दहशत में हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालात पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। आगजनी के कारण पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन