{"_id":"65f00b5649fbba170b05a90d","slug":"masked-robbers-looted-money-and-liquor-in-korba-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश लुटेरे: रात में खुलवाई दुकान, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये और शराब; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश लुटेरे: रात में खुलवाई दुकान, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये और शराब; वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Tue, 12 Mar 2024 01:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 12 Mar 2024 01:34 PM IST
सार
कोरबा जिले में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लुटेरों ने शराब की दुकान में रिवॉल्वर की नोक पर रुपये और शराब लूट ली।
विज्ञापन
शराब की दुकान में लूट
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकाबपोश तीन लुटेरों ने गोपालपुर स्थित शराब दुकान में धावा बोल दिया। लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये और कुछ महंगी शराब लूट ली। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह लुटेरे रिवॉल्वर की नोक पर शराब दुकान के भीतर घुसते हैं और पूरी वारदात को अंजाम देते हैं। युवकों ने बंद शराब दुकान से शराब लेने के बहाने पहले चौकीदार को झांसे में लिया, फिर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब दुकान पर तैनात अजय केंवट ने बताया कि रात में 10 बजे दुकान बंद हो गई थी। इसके बाद एक नकाबपोश युवक दुकान के पीछे की तरफ से आया और शराब मांगने लगा। उसके दरवाजा खुलवाकर बात करने की कोशिश की, तभी पीछे से दो युवक और आ गए। उन्होंने कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दिया। इसके बाद तीनों ने अंदर घुसकर रुपये और शराब उठा ले गए।
विज्ञापन
दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीव फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।