फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Married woman first raped and then murdered

Dantewada News: शादीशुदा महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर उतार दिया मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jun 2023 11:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 11:11 AM IST
सार

गीदम पुलिस ने शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला कुएं पर नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था।
 

विज्ञापन
Married woman first raped and then murdered
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले की गीदम पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। कुंए पर नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई 2023 को पीड़िता के पति ने थाना गीदम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया था कि उसकी पत्नी दिनांक 28 मई 2023 को शाम 6 बजे नहाने गई थी। जो एक घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। गांव वालों के साथ मिलकर आसपास ढूंढ़ा लेकिन पत्नी नहीं मिली। कुएं से कुछ दूर कुसुम झाड़ के नीचे बाल्टी और कपडे पड़े थे। रिंग कुआं के बाएं तरफ महुंआ झाड़ के नीचे पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। जिसे तत्काल गीदम सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता/मृतिका के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिस पर थाना गीदम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्रवाई सहित अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।

विज्ञापन

जांच हेतू गठित विशेष जांच दल द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पजासाजी की जाती रही। टेक्नीकल टीम द्वारा भी लगातार कार्य किया गया। विवेचना के दौरान, मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घटनास्थल के आसपास घटना समय पर गांव के दो व्यक्तियों को वहां देखा गया था। मुखबीर की सूचना के आधार पर विस्तृत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दशाराम भास्कर और मुन्नाराम भास्कर साप्ताहिक बाजार गीदम आये थे। जो शाम लगभग 7 बजे गांव वापस लौट रहे थे।

दोनों व्यक्तियों की पृथक-पृथक पूछताछ करने पर आरोपी दशाराम भास्कर स्व. सुक्को भास्कर उम्र 25 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा एवं मुन्नाराम भास्कर पिता स्व. चैतूराम भास्कर उम्र 19 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा थाना- गीदम जिला- दन्तेवाड़ा द्वारा गीदम बाजार से वापसी के दौरान पीड़िता को खेत में स्थित कुएं में नहाकर वापस आते समय अकेले देखकर दोनों की नियत खराब होने पर दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed