{"_id":"6763ce9078bf5c8af7002aeb","slug":"married-constable-forcibly-had-physical-relations-with-girl-in-raigarh-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से लूट रहा अस्मत: शादीशुदा सिपाही ने किया झूठा इश्क, अलग-अलग जगह बुला युवती से बनाए संबंध; ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से लूट रहा अस्मत: शादीशुदा सिपाही ने किया झूठा इश्क, अलग-अलग जगह बुला युवती से बनाए संबंध; ऐसे खुला राज
Thu, 19 Dec 2024 01:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:13 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादीशुदा आरक्षक ने एक युवती से झूठ बोलकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी युवती को प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरक्षक ने मोबाइल नंबर लेकर उससे दोस्ती की। इसके बाद प्यार का इजहार करते हुए उसने जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि साल 2022 में वह रायगढ़ सिटी कोतवाली कोई शिकायत लेकर पहुंची, तब वहां उसकी मुलाकात आरक्षक शशिकांत चौहान के साथ हुई थी। पहली ही मुलाकात में आरक्षक शशिकांत ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर व्हाट्सएप के जरिये दोनों के बीच बात होने लगी। पीड़िता ने बताया कि दोस्ती होने के बाद दोनों की मुलाकात होने लगी। इसी बीच 27 नवंबर 2022 को दोनों एक होटल में मिले, जहां शशिकांत ने उसे प्रपोज किया।
विज्ञापन
युवती ने मना कर दिया, लेकिन युवती की बात को टालते हुए आरक्षक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद पीड़िता के रोने पर शशिकांत उससे शादी करने की बात कहते हुए शांत कराया। पीड़िता से आरक्षक लगातार अलग-अलग जगह पर मिलता रहा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शशिकांत ने अगस्त 2024 में शादी करने का प्रस्ताव रखा और शादी के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
शराब के नशे में खुल गया राज
पीड़िता ने बताया कि एक दिन शशिकांत शराब के नशे में था और नशे की हालत में उसने अपने शादीशुदा होने के साथ-साथ उसकी छह साल की बेटी होने की बात बता दी। इसके बाद पीड़िता ने आरक्षक की पत्नी से भी संपर्क किया और उसकी हरकतों के बारे में बताया। इस दौरान आरक्षक की पत्नी ने उसे इस मामले की किसी से शिकायत नहीं करने की बात कही थी, जिस वजह से उसने इस घटना का किसी से ज़िक्र नही किया था।
पीड़िता को करने लगा प्रताड़ित
पीड़िता ने यह भी बताया की आरक्षक शशिकांत उसे प्रताड़ित करने के साथ-साथ धमकाने लगा, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने धारा 69-बीएनएस का अपराध कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।