फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many workers buried after chimney collapse in pipe making factory in Mungeli

छत्तीसगढ़: मुंगेली में बड़ा हादसा... पाइप बनाने वाली फैक्टरी में चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौत, कई दबे

Fri, 10 Jan 2025 12:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:00 PM IST
सार

दबे हुए पांच मजदूरों में दो मजदूरों को बाहर निकालकर बिलासपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Many workers buried after chimney collapse in pipe making factory in Mungeli
मुंगेली में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम रामबोड स्थित कुसुम आयरन फेक्टरी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां 150 टन वजनी चिमनी गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। कुसुम आयरन फैक्टरी में लोहे की पाइप बनाई जाती है। हादसे के दौरान फैक्टरी में 150 से अधिक लोग काम कर रहे थे। चिमनी गिरने से पांच लोग दब गए। 

विज्ञापन


दबे हुए पांच मजदूरों में दो मजदूरों को बाहर निकालकर बिलासपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूरों को निकालने के लिए दो बड़ी बड़ी क्रेन लाई गई थी। क्रेन से निकालते समय रात 11 बजे क्रेन के केबल टूट जाने से दुबारा चिमनी उठते-उठते फिर गिर गई। 
विज्ञापन


मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात हैं। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर बचाव के सारे उपाय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed