फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many types of events will be held in Chhattisgarh on 22 January Ram Mandir

Ram Mandir: 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में कई तरह के होंगे आयोजन, वन मंत्री बोले- राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं

Mon, 01 Jan 2024 07:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 01 Jan 2024 07:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जी के ननिहाल और बस्तर दंडकारण्य में कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर राजनीति का विषय नहीं है। यह हिंदू भावना और भारतीय संस्कृति का आदर्श प्रतीक है।
 

विज्ञापन
Many types of events will be held in Chhattisgarh on 22 January Ram Mandir
वन मंत्री केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना और उद्घाटन को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही है। 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, '22 जनवरी को अयोध्या में उत्साह का वातावरण तो रहेगा, इसके अलावा हमारा प्रदेश श्रीराम जी के ननिहाल का क्षेत्र है। बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र है। यहां भी कई तरह के आयोजन किये जाएंगे।'

विज्ञापन


वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, 'भविष्य में प्रदेश से हजारों लाखों की संख्या में राम भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी व्यवस्था भी हो रही है। भगवान श्रीराम और मंदिर यह भारतीय जनता पार्टी या सरकार का विषय नहीं है। यह आम जनमानस, हिंदू भावना और भारतीय संस्कृति के आदर्श का विषय है। देश की जनता श्रीराम मंदिर अभियान से जुड़ी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समस्त भारतीयों से आह्वान भी किया है। 22 जनवरी को अपने घरों में व आसपास उत्सव मनाएं। जब कोर्ट से श्रीराम मंदिर का फैसला आया तो जनता स्वयं उत्सव मनाने में जुट गई। निश्चित तौर पर भारतीय जनमानस में अपने आदर्श प्रभु श्रीराम को लेकर उत्साह है। उत्सव का वातावरण पूरे देश में 22 जनवरी को देखने मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed