फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Many trains passing through Chhattisgarh cancelled, routes changed for many, see list here

Indian Railway: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, यहां देखें लिस्ट

Fri, 19 Dec 2025 12:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 19 Dec 2025 12:01 PM IST
सार

इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक रूट से किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Many trains passing through Chhattisgarh cancelled, routes changed for many, see list here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाने और नई लाइन की कमीशनिंग से जुड़े प्री-एनआई और एनआई कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक रूट से किया जाएगा।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रद्द
  • 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस-28, 31 जनवरी और 4, 7, 11, 14 फरवरी को निरस्त रहेगी।
  • 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस- 26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9, 12 फरवरी को रद्द।
  • 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस- 26 जनवरी एवं 2, 9 फरवरी को संचालन बंद।
  • 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस- 29 जनवरी के साथ 5 और 12 फरवरी को रद्द।
  • 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस- 26, 28 जनवरी तथा 2, 4, 9, 11 फरवरी को नहीं चलेगी।
  • 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस- 28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी को कैंसिल।
  • 07256 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस- 30 जनवरी, 6 और 13 फरवरी को रद्द।

इस ट्रेन के बदले रूट 
  • 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस- 27 जनवरी, 3, 10 और 13 फरवरी को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी- काचीगुड़ा → निजामाबाद जंक्शन → मुदखेड़ जंक्शन → पिंपलखुटी → नागपुर → दुर्ग → बिलासपुर → सिकंदराबाद।
  • विज्ञापन

देरी से रवाना होगी यह ट्रेन
  • 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस- 11 फरवरी को निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed