{"_id":"5d27fdca8ebc3e6cc2269008","slug":"man-went-to-see-bridegroom-liked-it-and-married-immediately-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बेटी के लिए लड़का देखने गए, पसंद आया तो तुरंत करा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बेटी के लिए लड़का देखने गए, पसंद आया तो तुरंत करा दी शादी
Fri, 12 Jul 2019 09:13 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में गुरुवार को एक बड़ा रोचक मामला सामना आया। फिजूलखर्ची रोकने की पहल के लिए यहां शादी में आए परिवार ने चट मंगनी, पट ब्याह की कहावत को साकार कर दिखाया। वर्तमान में देखा गया है कि शादी करना बेहद खर्चीला होता है।
विज्ञापन
दरअसल, रायपुर के मामन जैन अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखने कोंडागांव पहुंचे। मामन जैन को लड़का पसंद आया और उन्होंने अपनी बेटी आभा जैन को भी कोंडागांव बुला लिया। इस दौरान लड़का-लड़की ने भी बातचीत कर एक-दूसरे को पसंद कर लिया।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद और फिजूलखर्ची से बचने के लिए मौके पर ही शादी करना बेहतर समझा। इस प्रकार दोनों की शादी करवा दी गई। लड़के का नाम नितिन सचेती है। शादी के बाद आभा और नितिन का कहना है कि यह एक अच्छी पहल है और हमें इस पर गर्व है। नितिन के परिवार ने बताया कि शादी के लिए केवल 11 कार्ड छपवाकर शादी की सारी रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन