{"_id":"617fa25c2d303836a9422613","slug":"man-kills-2-children-injures-wife-before-committing-suicide-in-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: युवक ने हथौड़े मारकर बच्चों की हत्या की, फिर पत्नी को किया अधमरा और अंत में छत से कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: युवक ने हथौड़े मारकर बच्चों की हत्या की, फिर पत्नी को किया अधमरा और अंत में छत से कूदकर दे दी जान
Mon, 01 Nov 2021 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:01 PM IST
सार
नवा रायपुर में सचिवालय में पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर तैनात व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उस नोट में उसने लिखा है कि दफ्तर में स्टेनो की मौत को लेकर आए दिन मेरी पत्नी बहस करती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने दिल को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। 32 वर्षीय एक युवक ने पहले अपने दोनों बच्चों पर हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी और फिर अपनी पत्नी को अधमरा कर दिया और अंत में खुद इमारत की छत से कूदकर जान दे दी। यह घटना राखी थाना क्षेत्र के नवा रायपुर के सेक्टर-27 की है।
विज्ञापन
नवा रायपुर में सचिवालय में पंचायत विभाग में चपरासी के पद पर तैनात व्यक्ति ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उस नोट में उसने लिखा है कि दफ्तर में एक स्टेनो की मौत को लेकर आए दिन मेरी पत्नी बहस करती थी। इससे आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था। पत्नी को शक था कि स्टोनो की हत्या उसके पति ने ही की है। इससे तंग आकर रविवार देर रात युवक ने इस वारदात को अंजाम देकर पूरी लीला खत्म कर ली।
विज्ञापन
युवक पत्नी से झगड़कर हर दिन जाता थ मार्केट
पुलिस ने बताया कि झंकार भास्कर ने छह मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित उनके अपार्टमेंट में कथित तौर पर अपनी बेटी परी (7) और बेटे अंशु (3) पर हथौड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। रायपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी सुकृति (28) के साथ भी मारपीट की, जिसकी हालत नाजुक है। परिवार के सदस्यों पर हमला करने के बाद, भास्कर ने इमारत की छत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। फिहला पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन